शरद पवार के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी पर महाराष्ट्र भाजयुमो सचिव गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई पुलिस ने राकांपा प्रमुख शरद पवार और उनके पोते विधायक रोहित पवार के खिलाफ ट्विटर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की महाराष्ट्र इकाई के सचिव को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आरोपी प्रदीप गावड़े को शनिवार को पुणे में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। मुंबई पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ ने यहां बांद्रा में रहने वाले राकांपा के एक पदाधिकारी की शिकायत पर उसे गिरफ्तार किया है।

अधिकारी ने कहा, ‘उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए और 500 समेत विभिन्न धाराओं और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।’ बताया जाता है कि प्रदीप ने ट्वीटर पर शरद पवार और उनके पोते को लेकर एक पोस्ट किया था।

First Published on: May 24, 2021 7:17 AM
Exit mobile version