महाराष्ट्र। कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले को अपनी प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पटोले को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही पांच नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
बता दें कि 56 वर्षीय पटोले को कांग्रेस के गढ़ रहे विदर्भ क्षेत्र से एक आक्रामक नेता के रूप में देखा जाता है। वहीं अब तक पटोले महाराष्ट्र में भंडारा जिले से चार बार विधायक रह चुके हैं।
मालूम हो कि पटोले ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद उनको कांग्रेस की प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष बनने की खबर सामने आई है।
वहीं इसी कड़ी में दूसरी ओर शिवाजी राव मोगे, बासवराज पाटिल, मोहम्मद आरिफ नसीम खान, कुणाल रोहिदास पाटिल, चंद्रकांत हंडोरे और प्रणति शिंदे को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
इनके साथ ही 10 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। संसदीय बोर्ड और आगामी निकाय चुनावों के लिए रणनीति, स्क्रीनिंग एवं समन्वय समिति का गठन भी किया गया है।