मुंबई शहर में 4,000 से अधिक बच्चे गंभीर कुपोषण के शिकार

बच्चों को गंभीर कुपोषण से बाहर निकालने के लिए उनका इलाज करने के उद्देश्य से 20 अगस्त को मुंबई के शताब्दी अस्पताल में पोषण पुनर्वास केंद्र स्थापित किया गया था।

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इस साल अगस्त तक 4,000 से अधिक बच्चे गंभीर कुपोषण से पीड़ित पाए गए हैं। महाराष्ट्र सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमती ठाकुर ने विधान परिषद को यह जानकारी दी।

ठाकुर ने बृहस्पतिवार को उच्च सदन में कांग्रेस सदस्य भाई जगताप के एक सवाल का जवाब देते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘इस साल अगस्त तक, मुंबई शहर में 4,194 बच्चे गंभीर कुपोषण से पीड़ित पाए गए। धारावी, मालवानी, मानखुर्द और गोवंडी क्षेत्रों में सबसे अधिक बच्चे कुपोषित मिले।’’

बच्चों को गंभीर कुपोषण से बाहर निकालने के लिए उनका इलाज करने के उद्देश्य से 20 अगस्त को मुंबई के शताब्दी अस्पताल में पोषण पुनर्वास केंद्र स्थापित किया गया था।

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बताया कि कुपोषित बच्चों और उनकी माताओं के स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए अन्य योजनाएं भी चलाई जा रही हैं।

First Published on: December 24, 2021 7:12 PM
Exit mobile version