भाजपा विधायक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर शहर में भाजपा के एक विधायक पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार गोगुन्दा से विधायक प्रताप लाल भील (52) के खिलाफ को सुखेर पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

उदयपुर के पुलिस अधीक्षक राजीव पचार ने कहा, पीड़िता की चिकित्सकीय जांच के बाद उसका बयान दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश की रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि विधायक ने उससे शादी करने का वादा किया और इसकी आड़ में कई बार उससे दुष्कर्म किया।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, विधायक व आरोप लगाने वाले महिला एक ही समुदाय से हैं और कुछ वर्षों से संपर्क में थे। आरोपी विधायक से इस बारे में कोई बात नहीं हो पाई है।

First Published on: February 5, 2021 3:14 PM
Exit mobile version