गहलोत ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा विपक्षी दलों को लिखे गए पत्र का जिक्र करते हुए ट्वीट किया, ‘‘इसी को लेकर मैंने पहले विधानसभा में ये मामला उठाया था कि किस प्रकार केंद्र सरकार राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।’’
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता जी ने सभी विपक्षी दलों को जो पत्र लिखा है और केंद्र द्वारा राज्यों के फंड रोक देने को लेकर जो बात की है, इसी को लेकर मैंने पहले असेम्ब्ली में ये मामला उठाया था कि किस प्रकार केंद्र सरकार राज्यों के साथ में सौतेला व्यवहार कर रही है।
1/2 pic.twitter.com/s4SfA4bTwD— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) April 1, 2021
एक तरफ प्रधानमंत्री cooperative federalism की बात करते हैं दूसरी तरफ राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किया जा रहा है।
केन्द्र से जीएसटी में राज्य को पूरा हिस्सा भी नहीं मिल रहा है।— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) April 1, 2021
गहलोत ने कहा, ‘‘केंद्र से जीएसटी में राज्य को पूरा हिस्सा भी नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार ने बजट में पेट्रोल व डीजल पर उपकर लगाया है और मूल उत्पाद शुल्क को लगातार कम किया जा रहा है लेकिन विशेष उत्पाद शुल्क और अतिरिक्त उत्पाद शुल्क में वृद्धि जारी है। इसके कारण विभाज्य (डिविजिएबल) पूल के रूप में राज्यों को मिलने वाला हिस्सा काफी घट गया है।’’
गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘अधिकतर केंद्र प्रवर्तित योजनाओं में भी राज्य का हिस्सा बढ़ाते हुए केंद्र के अंश को कम किया गया है। इन सबका प्रतिकूल असर राज्यों के राजस्व पर हो रहा है।’’
अधिकतर केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं में भी राज्य का हिस्सा बढ़ाते हुए केन्द्र के अंश को कम किया गया है। इन सबका प्रतिकूल असर राज्यों के राजस्व पर हो रहा है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) April 1, 2021
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किया जा रहा है।