जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान

राजस्थान के जयपुर में किसानों के आंदोलन को तीन घंटे पूरे हो गए हैं। शिवदासपुर टोल प्लाजा पर पुलिस और किसान आमने-सामने हैं। मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच कर रहे किसानों को पुलिस ने टोल प्लाजा पर ही रोक रखा है। किसानों की अगुवाई युवा नेता नरेश मीणा कर रहे हैं।

देर रात सरकार ने किसानो की सभी मांगे मान लीं, जिसके बाद नरेश मीणा ने आंदोलन वापस लेने का ऐलान किया। आश्नवासन के बाद प्रेरदर्शशनकारी शिवदासपुर टोल प्लाजा से हटना शुरू हो गए। पुलिस ने हाइवे चालू करवाया।

नरेश मीणा की अगुवाई में सैकड़ों किसान अपनी मांगों को लेकर हाईवे पर डटे हुए हैं। प्रशासन के साथ किसानों की बातचीत फिलहाल बेनतीजा रही है। नरेश मीणा का कहना है कि सरकार का कोई जिम्मेदार नेता या अधिकारी किसानों को यह आश्वासन दे कि अब उन्हें खाद और बीज की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही उनकी बात सीएम ऑफिस में तैनात किसी जिम्मेदार अधिकारी से कराई जाए।

नरेश मीणा ने कहा है कि अगर इन दोनों में से कोई मांग पूरी नहीं होती है तो उन्हें आमरण अनशन जारी रखने के लिए जगह दी जाए। उनका कहना है कि जब तक दोनों मांगों में से कोई एक पूरी नहीं होगी, तब तक किसान पीछे नहीं हटेंगे।

नरेश मीणा सैकड़ों किसानों के साथ पिछले कई दिनों से यात्रा निकाल रहे हैं। यह यात्रा बुधवार शाम राजधानी जयपुर की सीमा में दाखिल हुई। हालांकि शहर में प्रवेश करने से पहले ही किसानों को शिवदासपुर टोल प्लाजा पर रोक दिया गया।

बताया जा रहा है कि नरेश मीणा पूरे रास्ते ठेले पर सवार होकर जयपुर पहुंचे हैं। टोल प्लाजा पर पुलिस और किसानों के आमने-सामने आने के बाद कई बार टकराव की स्थिति बनी। किसान कई बार बैरिकेडिंग पर चढ़े और उसे पार करने की कोशिश की।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने वाटर कैनन भी तैनात कर रखी है। हंगामा बढ़ने की स्थिति में आंसू गैस के गोले दागने की तैयारी भी की गई है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार नरेश मीणा समेत किसानों से बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

First Published on: October 8, 2026 10:16 AM
Exit mobile version