सेना की जिप्सी पलटने से लगी आग, तीन सैनिकों की मौत

जयपुर। राजस्थान के गंगानगर जिले में बृहस्पतिवार तड़के सेना की एक जिप्सी पलट जाने से उसमे आग लग गई। इस हादसे में उसमें सवार तीन सैनिकों ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव के काम में जुट गई।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, इस सड़क हादसे में तीन सैनिकों की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब सैनिकों की जिप्सी पलट गयी और उसमें आग लग गयी।

राजियासर पुलिस थाने के प्रभारी विक्रम तिवारी ने बताया कि अल सुबह सेना की जिप्सी पलट गयी और उसमें आग लग गयी, वाहन सवार पांच सैनिक तो किसी तरह बाहर आ गए लेकिन तीन उसमें फंस गए और उनकी मौत हो गयी। घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में ले जाया गया है।

First Published on: March 25, 2021 11:07 AM
Exit mobile version