माउंट आबू में पारा 1.0 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का

बदले मौसम के बीच राजस्थान में सर्दी एक बार फिर जोर पकड़ रही है, जहां माउंट आबू में रात का तापमान फिर एक डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

जयपुर । बदले मौसम के बीच राजस्थान में सर्दी एक बार फिर जोर पकड़ रही है, जहां माउंट आबू में रात का तापमान फिर एक डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार बीती शुक्रवार रात माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं राज्य के अन्य भागों में चुरू में रात का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री, पिलानी में 8.0 डिग्री, बीकानेर में 8.5 डिग्री, डबोक में 8.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 9.0 डिग्री, सीकर में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक गंगानगर में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री रहा।

विभाग के अनुसार आगामी चौबीस घंटे में राज्य में कही-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाने की सम्भावना है, जबकि 29-30 नवंबर के दौरान राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं शीतलहर बहने की भी संभावना है।

 

First Published on: November 28, 2020 2:06 PM
Exit mobile version