आज उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @TIRATHSRAWAT जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त कर कृतार्थ हुआ। pic.twitter.com/gvkvrn0HZZ
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 4, 2021
इसके बाद वो त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिले। धामी ने कहा, “उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री तीरथ सिंह रावत जी का आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त करने हेतु मुलाकात की।”
उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @tsrawatbjp जी का आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त करने हेतु मुलाकात की। pic.twitter.com/jOzkQNwnfK
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 4, 2021

देहरादून ।उत्तराखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की। पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। धामी ने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले ये मुलाकात की है।
धामी ने ट्वीट कर तीरथ सिंह और त्रिवेंद्र सिंह से मुलाकात की जानकारी दी है। सबसे पहले वो तीरथ सिंह रावत से मिले। पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर कहा, “आज उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री तीरथ सिंह रावत जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त कर कृतार्थ हुआ”