कोरोना वायरस: महामारी से लड़ने के लिए एडीबी भारत को देगा 2.2 अरब डॉलर

एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष मासत्सुगु असकावा ने शुक्रवार को कोरोना वायरस महामारी से लड़ने में भारत की मदद के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को2.2अरब अमरीकी डालर अर्थात लगभग16,500करोड़ रुपये की मदद का भरोसा दिया।

नई
दिल्ली
. एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के
अध्यक्ष मासत्सुगु असकावा ने शुक्रवार को कोरोना वायरस महामारी से लड़ने में भारत
की मदद के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 2.2 अरब
अमरीकी डालर अर्थात लगभग 16,500 करोड़ रुपये की मदद का भरोसा
दिया।
असकावा ने महामारी की रोकथाम के लिए भारत सरकार
के उपायों की सराहना की। इन उपायों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकालीन कार्यक्रम, उद्योगजगत को कर और अन्य राहत तथा 26 मार्च को घोषित 1.7 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक राहत
पैकेज शामिल है।

 

सरकार ने तीन सप्ताह के देशव्यापी लॉकडाउन से
प्रभावित गरीबों, महिलाओं और श्रमिकों को तत्काल
नकद और राशन जैसी सहायता मुहैया कराने के लिए इस राहत पैकेज की घोषणा की है।

 

असकावा ने कहा कि एडीबी भारत की आपातकालीन जरूरतों में मदद करने के लिए
प्रतिबद्ध है। हम स्वास्थ्य क्षेत्र और गरीबों, अनौपचारिक
श्रमिकों, छोटे तथा मझोले उद्योगों और वित्तीय क्षेत्र पर इस
महामारी के आर्थिक प्रभाव को कम करने में मदद के लिए 2.2 अरब
अमरीकी डालर की तत्काल सहायता देने की तैयारी कर रहे हैं।
आपको बता दें कि विश्वबैंक की तर्ज पर एशिया देशों को आपसी मदद करने के लिए भारत, चीन, जापान सहित एशिया के कुछ देशों के लिए एशियाई विकाश बैंक का गठन किया गया है जो किसी विशेष परिस्थिति में एशिया के देशों की आर्थिक मदद करता है।

First Published on: April 10, 2020 3:10 PM
Exit mobile version