छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रमुख अजीत जोगी का आज निधन हो गया। उनके बेटे अमित जोगी ने इसकी जानकारी दी है। अजीत जोगी पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और कोमा में थे। शनिवार (9 मई) को उन्हें कार्डियक अरेस्ट के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 74 साल के थे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रमुख अजीत जोगी का आज निधन हो गया। उनके बेटे अमित जोगी ने इसकी जानकारी दी है। अजीत जोगी पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और कोमा में थे। शनिवार (9 मई) को उन्हें कार्डियक अरेस्ट के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 74 साल के थे।

पिछले कई दिनों से नाजुक थी हालत 

अजीत जोगी की तबीयत अचानक खराब होने और उन्हें कार्डियक अरेस्ट आने के बाद डॉक्टरों को बुलाया गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया था कि अजीत जोगी अभी भी कोमा में हैं और उनकी हालत ठीक नहीं है।

छत्तीसगढ़ साल 2000 में राज्य बना और पहले सीएम अजीत जोगी बनें 

अजीत जोगी ने साल 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद वहां के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लिया। वह लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के बड़े नेताओं में से थे। पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगने पर कांग्रेस ने अजीत जोगी और उनके बेटे अमित जोगी को पार्टी से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद उन्होंने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी बना ली। 2018 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी चुनाव लड़ी, लेकिन सफल नहीं हो सकी। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ में सरकार बनी और बीजेपी पावर से बाहर हो गई थी।

First Published on: May 29, 2020 1:25 PM
Exit mobile version