शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को कहा ‘कलंकनाथ’

भोपाल से छत्तीसगढ़ के भाजपा के कार्यकर्ताओं को डिजिटल रैली से संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि कमलनाथ ने संप्रग सरकार में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री रहते हुए चीन का पक्ष लिया था।

रायपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को अपने पूर्ववर्ती एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘कलंकनाथ’ हैं जिन्होंने संप्रग सरकार में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री रहते हुए चीन का पक्ष लिया था।

भोपाल से छत्तीसगढ़ के भाजपा के कार्यकर्ताओं को डिजिटल रैली से संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि कमलनाथ ने संप्रग सरकार में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री रहते हुए चीन का पक्ष लिया था।

चौहान ने कहा, ‘‘कमलनाथ चीन के दोस्त भी हैं। जब वह वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री थे तो उन्होंने चीन से आयातित सामान पर आयात शुल्क घटा दिया था इससे चीन को अपना माल भारत में डंप करने और हमारे देश को लूटने का मौका मिला। वह कमलनाथ नहीं हैं बल्कि ‘कलंकनाथ’ हैं।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि मार्च से पहले मुख्यमंत्री रहते हुए कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया। कमलनाथ आईफा अवार्ड समारोह की तैयारियों में व्यस्त थे।

First Published on: June 29, 2020 7:46 AM
Exit mobile version