यूपी विधानसभा चुनाव: सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सुभासपा और समाजवादी पार्टी का गठबंधन तय माना जा रहा है। इसको लेकर सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश के मुलाकात की। आपको बता दें कि इसको लेकर दोनों पार्टियां अब से कुछ देर में प्रेस कांफ्रेंस कर करेंगी।

इसको लेकर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक ट्वीट किया इस ट्वीट में उन्होंने  “अबकी बार, भाजपा साफ़! समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर आए साथ। दलितों, पिछड़ों अल्पसंख्यकों के साथ सभी वर्गों को धोखा देने वाली भाजपा सरकार के दिन हैं बचे चार। मा. पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के सुप्रीमो आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी से शिष्टाचार मुलाकात की”।

सपा ने अपने ट्वीट में कहा गया है कि वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, हर कमजोर वर्ग की लड़ाई समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर लड़ेंगे। सपा और सुभासपा आए साथ, यूपी में भाजपा साफ!

 

First Published on: October 20, 2021 4:23 PM
Exit mobile version