10 महीने बाद मुझे इंसाफ मिला, पति व बेटे भी जल्द होंगे रिहा: ताजीन फातिमा

सीतापुर। करीब 10 महीने से जिला जेल में बंद समाजवादी पार्टी की विधायक और वरिष्ठ नेता आजम खान की पत्नी ताजीन फातिमा को अदालत के आदेश पर रिहा कर दिया गया। फातिमा को उनके खिलाफ दर्ज मामलों में जमानत मिल गयी है, जबकि उनके पति आजम खान और बेटा अब्दुल्ला अभी भी जेल में हैं।

जेल अधीक्षक डी. सी. मिश्रा ने बताया कि जेल प्रशासन ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें रिहा कर दिया। रिहा होने के बाद फातिमा ने पत्रकारों से बातचीत मे कहा, मुझे 10 महीने बाद इंसाफ मिला, मेरे पति आजम खान और बेटे को भी जल्द इंसाफ मिलेगा।

उन्होंने कहा, मैं सरकारी कॉलेज में लेक्चरर थी और वहां मैंने सेवा की। मेरी सत्यनिष्ठा खुद सरकारी अधिकारियों ने प्रमाणित की थी। अचानक मैं अपराधी हो गयी कि मेरे खिलाफ पचास मुकदमे दर्ज किए गए।

यह पूछने पर कि क्या इस बीच उनकी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात हुई, फातिमा ने कहा, जेल के अन्दर से मैंने या आजम साहब ने किसी से बात नहीं की।

First Published on: December 22, 2020 12:47 PM
Exit mobile version