शर्मसार: चचेरे भाई ने 10 वर्षीय बहन से किया दुष्कर्म

नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा में शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां भाई-बहन के रिश्ते को तार-तार करते हुए एक लड़के ने अपनी दस साल की बहन के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के स्वजनों की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जिले के थाना बादलपुर क्षेत्र के एक गांव में एक चचेरे भाई ने अपनी 10 वर्षीय बहन के साथ सोमवार देर रात दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय बच्ची के साथ उसके चचेरे भाई ने सोमवार की देर रात गलत काम किया।

इस दौरान किशोरी की मां मौके पर पहुंच गई और आरोपी जितेंद्र को धर दबोचा। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे मंगलवार दोपहर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

First Published on: October 28, 2020 11:53 AM
Exit mobile version