कोरोना संकट के समय चुनाव में व्यस्त हो गई भाजपा : अखिलेश

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में कोरोना संकट के समय बेरोजगारी की समस्या के बीच भाजपा पर चुनाव में व्यस्त होने का आरोप लगाया है।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिहार चुनाव आते ही प्रदेश के स्टार प्रचारक भी कुछ दिनों बाद उड़ चलेंगे।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में कोरोना संकट के समय बेरोजगारी की समस्या के बीच भाजपा पर चुनाव में व्यस्त होने का आरोप लगाया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिहार चुनाव आते ही प्रदेश के स्टार प्रचारक भी कुछ दिनों बाद उड़ चलेंगे।
अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश में आज बेरोजगारी आत्महत्याओं के रूप में एक भयावह समस्या बन गयी है। कोरोना के सच को झुठलाकर चुनाव में व्यस्त हो गयी भाजपा बेरोजगारी व भुखमरी को जब समस्या ही नहीं मान रही है तो समाधान क्या करेगी। बिहार चुनाव आते ही कुछ दिनों बाद तो प्रदेश के ‘स्टार प्रचारक’ भी उड़ चलेंगे। उन्होंने इस ट्वीट के साथ अपने मुख्यमंत्री रहते साइकिल ट्रैक पर साइकिल चलाने की तस्वीर भी टैग की।

अखिलेश लगातार प्रदेश सरकार और भाजपा पर निशाना साधने में लगे हुए हैं। इससे पहले उन्होंने भाजपा की वर्चुअल रैली को खर्चुअल बताते हुए करोड़ों खर्च करने का आरोप लगाया।
अखिलेश ने वाट्सअप ऐप और वीडियो कॉलिंग के जरिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि सपा ने कार्यकर्ताओं से संवाद का वह माध्यम चुना, जो सस्ता और सुविधाजनक आधुनिक तरीका है। इसके विपरीत अपने धनबल और सत्ता बल के दम्भ में डूबी भाजपा ने बिहार में आयोजित वर्चुअल रैली पर 150 करोड़ खर्च किए।

First Published on: June 10, 2020 6:52 PM
Exit mobile version