लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के नाम पर कथित तौर पर फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर नफरत फैलाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ यहां के गौतमपल्ली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। सपा के ट्वीट के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर नफरत फैलाने वालों के खिलाफ सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी श्री अखिलेश यादव जी के नाम से फर्जी ट्वीटर अकाउंट बनाकर नफरत फैलाने वालों के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल जी ने दर्ज कराया मुकदमा।
सत्ता के संरक्षण में चल रहा है बदनाम करने और शांति व्यवस्था बिगाड़ने का खेल। pic.twitter.com/9BSCG7CbBq
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 27, 2021
पटेल ने 22 जुलाई को अपनी शिकायत में कहा कि अखिलेश यादव के खिलाफ साजिश करने के मकसद से उनके नाम से ट्विटर पर झूठा बयान डाला गया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद अयोध्या में बाबरी मस्जिद का निर्माण किया जाएगा। उत्तम ने ऐसे संदेशों के स्क्रीन शॉट पुलिस को दिये हैं।