जापान-सिंगापुर का दौरा करेंगे सीएम योगी, 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा साथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी से सिंगापुर और जापान के चार दिवसीय दौरे पर जाएंगे। उनके साथ 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी रवाना होगा। सीएम योगी भगवा कपड़ों में जापान-सिंगापुर की धरती पर उतरेंगे। अपने चार दिवसीय दौरे पर वो निवेशकों और भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात करेंगे। ये दौरान निवेश के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर और जापान जाएगा। सीएम योगी अपने विदेश दौरे पर भी भगवा वस्त्रों में ही नज़र आएंगे। हालांकि इस दौरान वो हमेशा की तरह सैंडल नहीं पहनेंगे बल्कि जूतों में नजर आएंगे।

सीएम योगी के साथ प्रतिनिधिमंडल में वित्त मंत्री ⁠सुरेश खन्ना, औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, मुख्यमंत्री के ओएसडी आरबीएस रावत, विशेष सचिव अमित सिंह, आईएएस ⁠दीपक कुमार, ⁠प्रिंसिपल सेक्रेटरी श्रम विभाग, प्रिंसिपल सेक्रेटरी आईटी, प्रिंसिपल सेक्रेटरी टूरिज़्म, CEO Invest UP और निदेशक नेडा शामिल हैं।

सीएम योगी 23-24 फरवरी को सिंगापुर में रहेंगे जबकि 25-26 फरवरी को जापान दौरे पर रहेंगे। उनके विदेश दौरे में सिंगापुर और जापान में कम्यूनिटी इवेंट का आयोजन रखा गया है, जहां वो भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वो दोनों जगहों पर निवेश को लेकर रोड शो का भी आयोजन करेंगे।

मुख्यमंत्री सिंगापुर में पीएम, राष्ट्रपति, गृहमंत्री और विदेश मंत्री से मुलाकात संभावित है। इसके अलावा 23 फरवरी को सिंगापुर और 25 फरवरी को जापान में कम्यूनिटी इवेंट का आयोजन किया जाएगा। जापान में सीएम योगी यामानाशी के गवर्नर से भी मुलाकात कर सकते हैं। सीएम योगी न सिर्फ निवेशकों से मिलेंगे बल्कि यहां रह रहे भारतीयों से भी मिलेंगे।

सीएम योगी का ये दौरा यूपी के एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य प्राप्ति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री यहां ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, नवीकरणीय ऊर्जा, फिनटेक और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए कंपनियों को आमंत्रित करेंगे।

First Published on: February 20, 2026 10:32 AM
Exit mobile version