डीजल-पेट्रोल के बढ़ते हुए दाम के खिलाफ कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की हर तहसील पर किया प्रदर्शन


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज पूरे सूबे के हर जिले की हर तहसील पर डीजल और पेट्रोल के बढ़ते हुए दाम के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। कांग्रेस ने डीजल और पेट्रोल के बढ़ते हुए दाम को सरकारी लूट करार देते हुए भाजपा सरकार को जनविरोधी बताते हुए कहाकि भाजपा सरकार देश की जनता की खून पसीने की कमाई पर डाका डाल रही है। यह सरकार मुनाफाखोर है और खुले आम डकैती डाल रही है।



लखनऊ। केंद्र सरकार द्वारा लगातार बढ़ाए जा रहे पेट्रोल और डीजल के दामों के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के हर जिले की तहसीलों पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेशव्यापी प्रदर्शन कर केंद्र सरकार से बढ़े हुए तेल के दाम वापस करने की मांग की गयी। प्रदर्शन में कांग्रेसजनों ने इक्का तांगा खींच कर, कार को खच्चर, भैंसा आदि से खींच कर विरोध किया। डीजल-पेट्रोल के बढे हुए दाम को लेकर प्रदेश के हर जिले की हर तहसील में यह विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जारी प्रेसनोट में बताया कि आज पूरे सूबे के हर जिले की हर तहसील पर डीजल और पेट्रोल के बढ़ते हुए दाम के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। कांग्रेस ने डीजल और पेट्रोल के बढ़ते हुए दाम को सरकारी लूट करार देते हुए भाजपा सरकार को जनविरोधी बताते हुए कहाकि भाजपा सरकार देश की जनता की खून पसीने की कमाई पर डाका डाल रही है। यह सरकार मुनाफाखोर है और खुले आम डकैती डाल रही है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि-

कांग्रेस की सरकार में पेट्रोल का उत्पाद शुल्क 9.20 रुपया और डीजल का 3.40 पैसा था। लेकिन जनता विरोधी भजापा सरकार में उत्पाद शुल्क बढ़कर पेट्रोल पर 23.38 रुपया और डीजल पर 28.37 रुपया हो गया है। यानि कि डीजल पर उत्पाद शुल्क लगभग नौ गुना बढ़ा है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस कोरोना माहमारी में किसान बहुत संकट में और आमजन बेहाल हैं। मध्यमवर्ग के एक बड़े हिस्से को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। आम जनमानस पर आर्थिक संकट के बदल छाये हुए हैं। उनके पास फूटी कौड़ी नहीं है। ऐसे वक्त में यह गरीब किसान विरोधी सरकार मुनाफाखोरी के चलते दाम बढ़ा रही है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ हम सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेंगे।



Related