जिला एटा में सांड के हमले में किसान की मौत

एटा जिले के पिलुआ क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सांड के हमले में एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई।

एटा । एटा जिले के पिलुआ क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सांड के हमले में एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। जिसके बाद पूरे इलाके उस हमलावर सांड के डर से दहशत फैल गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि 65 वर्षीय किसान बनवारी लाल बमनई गांव से भोपालपुर गांव आ रहा था, तभी गांव के किनारे स्थित तालाब के पास एक सांड ने उस पर हमला कर दिया जिससे वह तालाब में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे किसान के परिजनों तथा ग्रामीणों ने उसे तालाब से बाहर निकाल कर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

First Published on: November 9, 2021 3:04 PM
Exit mobile version