मथुरा रिफाइनरी की पाइपलाइन से तेल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश पुलिस ने मथुरा रिफाइनरी के मथुरा-जालंधर पाइपलाइन से पेट्रोलियम पदार्थ की चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब दो लाख रुपये की नकदी,तेल चोरी में इस्तेमाल किए जा रहे उपकरण और कई वाहन जब्त किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया, 19 मई को मथुरा रिफाइनरी के पाइपलाइन डिवीजन के मुख्य परिचालन प्रबंधक शिरीष कुमार वर्मा ने छाता कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्तियों ने क्षेत्र के रनवारी गांव के जंगल से होकर जालंधर जा रही पाइपलाइन से वाल्व लगाकर बड़े पैमाने पर डीजल की चोरी की है।

पुलिस ने गिरोह के सरगना दलवीर चौधरी, गुड्डा चौधरी, राजेश चौधरी, भोला उर्फ विपिन,मोन्टू, भूषण उर्फ बृज भूषण और उसके बेटे को मामले में गिरफ्तार किया। ग्रोवर ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपियों ने 10, 13 व 17 मई को 11 हजार 400 लीटर डीजल की चोरी की थी।

First Published on: June 5, 2021 8:50 AM
Exit mobile version