लोहा कारोबारी का अपहरण कर मांगी एक करोड़ की फिरौती

पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि सुबह एक सूचना मिली की व्यापारी आदेश जैन का अपहरण कर उनके बेटे से एक करोड़ की फिरौती मांगी गई है। पुलिस की आठ टीमों के साथ ही एसटीएफ को भी लगाया गया है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में सोमवार की सुबह एक लोहा व्यापारी का सरेआम अपहरण होने से लोगों में दहशत फैल गई। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को लगी, महकमे में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर तत्काल कई थानों की फोर्स और विभाग के आलाधिकारी पहुंच गए। घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है।

उधर, प्रदेश के बागपत जिले में लोहा व्यवसाई के अपहरण की घटना पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि “बागपत में आज सुबह एक लोहा व्यापारी का अपहरण हो गया। यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं। बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। सरकार के लोग चुनावी सभाओं में जाकर कोरी भाषणबाजी करते हैं। जनता में भय व्याप्त है।”

कारोबारी का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बदमाशों ने व्यापारी के परिवार को फोन कर एक करोड़ की फिरौती मांगी है। जानकारी के मुताबिक लोहा व्य्वापारी आदेश जैन बड़ौत क्षेत्र के मैन बड़ा बाजार में आज सुबह ट्रक से माल उतरवाने के निकले थे। उसके बाद से घर नहीं लौटे। इस बीच परिवार को एक फोन आया जिसमें अपहरण की सूचना देते हुए एक करोड़ की फिरौती मांगी गई।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि सुबह एक सूचना मिली की व्यापारी आदेश जैन का अपहरण कर उनके बेटे से एक करोड़ की फिरौती मांगी गई है। इसकी सूचना पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। कुछ संदिग्धों की मूवमेंट देखने को मिली है। पुलिस की आठ टीमों के साथ ही एसटीएफ को भी लगाया गया है।

First Published on: October 26, 2020 3:04 PM
Exit mobile version