नोएडा : नियमों के उल्लंघन पर 31 लोग गिरफ्तार


पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने सघन अभियान चलाते हुए 5208 वाहनों की जांच की और 1,841वाहनों का चालान काटा। उन्होंने बताया कि 20 वाहनों को जब्त किया गया और 2,64,700 रुपये का जुर्माना वसूला गया


भाषा भाषा
नोएडा Updated On :

नोएडा। जनपद गौतम बुद्ध नगर में लागू धारा 144 तथा लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को सघन जांच अभियान चलाया। पुलिस ने उल्लंघन के आरोप में तीन मामले दर्ज कर 31 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते जनपद गौतम बुद्ध नगर में धारा 144 तथा लॉकडाउन जारी है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने सघन अभियान चलाते हुए 5208 वाहनों की जांच की और 1,841वाहनों का चालान काटा।

उन्होंने बताया कि 20 वाहनों को जब्त किया गया और 2,64,700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। 

मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस 200 जांच बिंदुओं पर लगातार जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि धारा 144 का उल्लंघन करने पर तीन मामले दर्ज कर पुलिस ने 31 लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस विशेष तौर पर जांच कर रही है। इसके तहत सभी मॉल, भीड़भाड़ वाले बाजार, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, रेलवे स्टेशन तथा जनपद की सभी बॉर्डर चौकियों पर सघनता से जांच की जा रही है।