CORONA UPDATE: उत्तर प्रदेश के 42 ज़िलों में आज एक भी कोविड संक्रमित मामले नहीं

लखनऊ। उत्तर  प्रदेश के 42 ज़िलों में आज एक भी संक्रमित नहीं हैं, जबकि 17 जिलों में 01-01 मरीज ही शेष हैं। बीते 24 घंटों में हुई 73 हजार 204 सैम्पल की जांच में 69 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं पाया गया। केवल 06 जिलों में कुल 11 संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 09 संक्रमित कोरोना मुक्त भी हुए।

आज प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 85 है, जबकि 16 लाख 87 हजार 216 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। उत्तर प्रदेश में अब तक 13 करोड़ 29 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं।

03 करोड़ 38 लाख से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड का सुरक्षा कवर प्रदान कर दिया गया है। 09 करोड़ 91 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी के 67 फीसदी से अधिक लोगों ने पहली डोज प्राप्त कर ली है।

First Published on: November 7, 2021 12:23 PM
Exit mobile version