एटा में मंदिर परिसर में पुजारी की गोली लगने से मौत

जनपद के थाना राजा का रामपुर क्षेत्र में मंदिर परिसर में रह रहे पुजारी की गोली लगने से मौत हो गयी।

एटा। जनपद के थाना राजा का रामपुर क्षेत्र में मंदिर परिसर में रह रहे पुजारी की गोली लगने से मौत हो गयी। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एटा के रामपुर क्षेत्र के कनेसर रोड पर स्थित एक शिव मंदिर में बुधवार की शाम 60 वर्षीय पुजारी फक्कड़ बाबा की संदिग्ध परिस्थितियों में सर में गोली लगने से मौत हो गयी।

सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुँच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया और घटना की जांच के निर्देश दिए है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटना स्थल की जांच करायी है।

पुलिस का मानना हैं कि साधू ने गोली मार की आत्महत्या की है। क्षेत्राधिकारी अलीगंज राघवेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि पुजारी के कमरे से एक तमंचा और एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है और आत्महत्या का मामला दर्ज किया है।

First Published on: October 14, 2021 1:08 PM
Exit mobile version