प्रियंका का योगी सरकार पर हमला, कहा- उत्तर प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में महिला असुरक्षा को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है।

प्रियंका ने यह आरोप उस वक्त लगाया है जब खबरों में कहा गया है कि लखनऊ स्थित बापू भवन में एक अधिकारी को, अनुबंध पर काम कर रही एक महिला कर्मचारी के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट किया, ‘‘सचिवालय हो, सड़क हो या और कोई स्थान, उप्र में महिलाएं असुरक्षित हैं। राज्य सरकार के “महिला सुरक्षा” के दावे की असलियत यही है। उप्र की एक बहन को यौन शौषण की शिकायत पर कार्रवाई न होने के चलते अपने साथ घटी घटना का वीडियो वायरल करना पड़ा। कितना धैर्य और लड़ने की शक्ति होगी उसमें।’’

प्रियंका ने महिलाओं का आह्वान किया, ‘‘उप्र की मेरी बहनों, एकजुट हो कर अपनी लड़ाई इसी तरह खुद लड़ो। तुम लड़की हो, लड़ सकती हो। देश की एक-एक महिला तुम्हारे साथ खड़ी है।’’

First Published on: November 11, 2021 1:23 PM
Exit mobile version