सरकारी फैसलों में आम लोगों की भागीदारी जरुरी: अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि किसान आंदोलन भारत के इस लोकतांत्रिक मूल्य की पुनर्स्थापना का भी आंदोलन है कि सरकार के सभी फैसलों में आम जनता की भागीदारी होनी चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘किसान आंदोलन भारत के इस लोकतांत्रिक मूल्य की पुनर्स्थापना का भी आंदोलन है कि सरकार के सभी फैसलों में आम जनता की भागीदारी होनी चाहिए; सरकार की मनमानी नहीं और इसी लिए भारत में लोकतंत्र को बचाने के लिए देश का हर नागरिक आज ‘किसान आंदोलन’ के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ता जा रहा है।’

सपा नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन का समर्थन कर रही है। इस आंदोलन के समर्थन में अखिलेश और पार्टी कार्यकर्ता सोमवार को सड़कों पर भी उतरे थे और धरना प्रदर्शन भी किया था। इस मामले में अखिलेश और सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ गौतम पल्ली पुलिस थाने में मामला भी दर्ज हुआ था।

First Published on: December 10, 2020 3:08 PM
Exit mobile version