
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘अब्बा जान’ वाले विवादित बयान को लेकर उन पर निशाना साधा है। राहुल ने ट्वीट कर कहा कि ‘जो नफरत करे, वह योगी कैसे हो सकता है।’
उन्होंने ट्वीट किया कि, ‘‘जो नफ़रत करे, वह योगी कैसा!’’
जो नफ़रत करे,
वह योगी कैसा!— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 14, 2021
उल्लेखनीय है कि सीएम योगी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ‘अब्बा जान’ वाली टिप्पणी की थी। जिसे लेकर सभी विपक्षी दलों ने एक एक कर उन पर निशाना साधा है। इसी क्रम में राहुल गांधी ने भी सीएम योगी पर किसी एक धर्म से नफरत करने का आरोप लगाया है।
पूर्व की समाजवादी पार्टी सरकार का परोक्ष रूप से उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा था, ‘‘अब्बा जान कहने वाले गरीबों की नौकरी पर डाका डालते थे। पूरा परिवार झोला लेकर वसूली के लिए निकल पड़ता था। अब्बा जान कहने वाले राशन हजम कर जाते थे। राशन नेपाल और बांग्लादेश पहुंच जाता था। आज जो गरीबों का राशन निगलेगा, वह जेल चला जाएगा।’’