उत्तर प्रदेश में आज भी जारी है रेड अलर्ट, इस दिन से मिलेगी ठंड से राहत

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक सोमवार से मौसम हल्का साफ होगा। तेज हवाएं चलने लग जायेंगी जिसकी वजह से कोहरा कम होगा और हल्की धूप खिलने की वजह से लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी। इसके बाद मौसम में कोई बड़ा बदलाव फिलहाल अभी होता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज यानी शुक्रवार को भी रेड अलर्ट जारी है। लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पूरे उत्तर प्रदेश में आज भी घना कोहरा छाए रहेगा। शीत लहर चलेगी और बेहद ठंडे दिन का अलर्ट आज भी जारी है। रेड अलर्ट के चलते लोगों को आज भी सावधानी बरतनी होगी। कल से पूरे उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी हो जाएगा और रविवार को पूरे उत्तर प्रदेश में येलो अलर्ट जारी हो जाएगा।

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक सोमवार से मौसम हल्का साफ होगा। तेज हवाएं चलने लग जायेंगी जिसकी वजह से कोहरा कम होगा और हल्की धूप खिलने की वजह से लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी। इसके बाद मौसम में कोई बड़ा बदलाव फिलहाल अभी होता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

लगातार गिर रहा है तापमान

उन्होंने बताया कि फिलहाल पूरे उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 8 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है, जबकि अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस लेकर 15 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। अधिकतम तापमान अपने सामान्य डिग्री सेल्सियस से कई गुना नीचे चल रहा है जिस वजह से पूरा उत्तर प्रदेश कांप रहा है, पिछले 2 महीने से और फिलहाल अब सोमवार से राहत मिलने जा रही है।

आज आपके जिले का तापमान

लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 6 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से लेकर 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से लेकर 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

बरेली से इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम

बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 3 से 2 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

नोएडा और गाजियाबाद का मौसम

आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

First Published on: January 26, 2024 10:59 AM
Exit mobile version