लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के आरोपों में जेल में बंद उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन शाहनवाज आलम को जेल से रिहाई मिल गई है।
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट कर इस पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, ” भाजपा सरकार इन मुस्कानों को देख ले, उसके तानाशाही व जेल से हमारे कार्यकर्ताओं पर शिकन नहीं है। हम डरने वाले लोग नहीं है, हम कांग्रेस है।”
बता दें कि गत महीने की 30 तारीख को यूपी पुलिस ने सीएए और एनआरसी के विरोध में 19 दिसम्बर 2019 को हुए उपद्रव के मामले में देर को रात गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था।
हजरतगंज पुलिस ने कांग्रेस नेता व उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन शाहनवाज आलम को मुख्यमंत्री आवास के निकट गोल्फ लिंक अपार्टमेंट के सामने से गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी का पुरा घटनाक्रम वहां के सीसीटीवी में कैद हुआ था। वहीं, इस घटना को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू, नेता कांग्रेस विधायक दल आराधना मिश्रा ने थाने पहुंचकर अपना विरोध जताया था। वहीं इस मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भारी विरोध को दबाने के के लिए पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग भी किया गया था।
उल्लेखनीय है कि सीएए और एनआरसी के विरोध में विभिन्न संगठनों द्वारा बुलाए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान लखनऊ के कई क्षेत्रों में हिंसा हुई थी। अधिकारियों का कहना है कि इस हिंसा और उपद्रव के दौरान राजधानी में करीब पांच करोड़ रुपये की संपत्ति को आग के हवाले कर दिया गया था। हिंसा में चार थाना क्षेत्रों हजरतगंज, कैसरबाग, ठाकुरगंज और हसनगंज में उपद्रवियों ने तोडफ़ोड़ कर करीब 35 वाहनों को आगे के हवाले कर दिया था। प्रशासन ने इस मामले वसूली की कार्रवाई कर रहा है।
फर्जी मुकदमों से नहीं दबा सकते कांग्रेस की आवाज : प्रियंका
उप्र कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी के बाद पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर हमला बोला था और कहा था कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जनता के मुद्दों पर आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा सरकार यूपी पुलिस को दमन का औजार बनाकर दूसरी पार्टियों को आवाज उठाने से रोक सकती है। देखिए किस तरह यूपी पुलिस ने हमारे अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष को रात के अंधेरे में उठाया।
उप्र अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन शाहनवाज आलम जी को उप्र की मगरूर सरकार ने जेल भेज दिया था।
आज वो रिहा हो गए।
भाजपा सरकार इन मुस्कानों को देख ले, उसके तानाशाही व जेल से हमारे कार्यकर्ताओं पर शिकन नहीं है।
हम डरने वाले लोग नहीं है, हम कांग्रेस है। pic.twitter.com/EsslCFjb6D— Ajay Kumar Lallu (@AjayLalluINC) July 15, 2020