लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने लखीमपुर खीरी मामले में ‘भाजपा की क्रूरता’ के बारे में लोगों को याद दिलाने के लिए हर महीने की तीन तारीख को ‘लखीमपुर किसान स्मृति दिवस’ मनाने का आह्वान किया है।
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट के जरिए जानकारी देते हुए कहा कि, ‘‘उत्तर प्रदेश के समस्त निवासियों, किसानों के शुभचिंतकों और सपा तथा अन्य सहयोगी दलों से अपील है कि अब से हर महीने की तीन तारीख को लखीमपुर किसान स्मृति दिवस मनाए और लोगों को भाजपा की क्रूरता की याद दिलाएं। तीन नवंबर को सब किसान स्मृति दीप जलाएं और अन्नदाताओं का मान बढ़ाएं।’’
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 2, 2021
इस वारदात के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा पर जमकर हमला किया। वे इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।
