किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक किशोरी को अगवा करके उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

बैरिया थाने के प्रभारी संजय त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि गत 28 अगस्त को 16 वर्षीय एक किशोरी का राजा पासवान (24) ने कथित तौर पर अपहरण किया और उसे केरल ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

थाना प्रभारी के अनुसार इस मामले में किशोरी के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के साथ ही शनिवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

First Published on: November 8, 2020 2:27 PM
Exit mobile version