सिद्धार्थनगर – गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की वजह से संक्रमण का खतरा बढ़ा

कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में रह रहे आठ मरीजों की जांच प्रशाशन ने नहीं की है जिसकी वजह से गांव में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

सिद्धार्थनगर के असिधवा गांव में चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में रह रहे आठ लोगो की जांच में प्रशाशन देरी कर रहा है जिसकी वजह से पुरे गांव में संक्रमण का खतरा और गहरा हो गया है। जांच के लिए गांव के प्रधान ने सिद्धार्थनगर जिले के एसडीएम को इस बाबत एप्लीकेशन दे दिया है। 

गौरतलब है की गांव के एक ही परिवार के चार सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनके संपर्क में रह रहे बाकी लोगो की जांच अभी भी बाकी है. स्वस्थ्य विभाग की टीम ने इस पर संज्ञान लेते हुए आठ लोगो की जांच कुछ दिनों पहले की थी लेकिन अभी भी बाकी लोगो की जांच बाकी है। एप्लीकेशन में उन बाकी लोगो के नाम का भी उल्लेख किया गया है जिनकी टेस्टिंग  अभी बाकी है। 

इसके पहले सिद्धार्थनगर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 163 हो गयी है। 269 लोगो के जांच की रिपोर्ट अभी भी आना बाकी है।

   

First Published on: June 10, 2020 9:47 AM
Exit mobile version