कानपुर के विवादित कमिश्नर आरके स्वर्णकार समेत 7 आईपीएस का तबादला

मेरठ ज़ोन के विवादित एडीजी राजीव सभरवाल को हटाकर लाइन हाज़िर कर दिया गया है। उन्हें मुरादाबाद पीटीसी भेजा गया है। सभरवाल काफ़ी विवादों में रहे थे, उनका मानना था कि उन्हें कोई नहीं हटा सकता है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नए साल पर एक बार फिर से पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। साल के पहले दिन सोमवार को सात सीनियर आईपीएल अफ़सरों का तबादला कर दिया गया है। इसके तहत कई दिग्गजों को साइडलाइन किया गया है। इनमें कानपुर के विवादित सीपी आरके स्वर्णकार हटा दिया गया है। उनकी जगह पर अखिल कुमार कानपुर के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं।

यूपी सरकार ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए सात अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें एक नाम कानपुर के विवादित सीपी रहे आर के स्वर्णकार का भी हैं, जो पिछले दिनों काफी विवादों में रहे थे, उन पर भ्रष्टाचार और जनता के साथ बदसलूकी करने के आरोप थे। आर के स्वर्णकार की जगह अब गोरखपुर के अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार को कानपुर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है, जबकि स्वर्णकार को एडीजी एपीटीसी सीतापुर बनाया गया है।

मेरठ ज़ोन के विवादित एडीजी राजीव सभरवाल को हटाकर लाइन हाज़िर कर दिया गया है। उन्हें मुरादाबाद पीटीसी भेजा गया है। सभरवाल काफ़ी विवादों में रहे थे, उनका मानना था कि उन्हें कोई नहीं हटा सकता है। उनकी जगह 1994 बैच के आईपीएस ध्रुवकांत ठाकुर की लंबे समय बाद वापसी हुई है। उन्हें मेरठ ज़ोन की ज़िम्मेदारी दी गई है। ठाकुर अब मेरठ एडीजी जोन संभालेंगे।

इनके अलावा लखनऊ अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी केएस प्रताप कुमार अब एडीजी गोरखपुर बनाया गया है। अशोक कुमार सिंह, पुलिस भर्ती बोर्ड के मुखिया बन गए हैं। सुजीत पांडेय एडीजी एपीटीसी से एडीजी लखनऊ पीएसी की ज़िम्मेदारी दी गई है। सुजीत पांडेय अब लखनऊ एडीजी पीएसी बन गये हैं। इन सभी को तत्काल समय प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

First Published on: January 2, 2024 11:20 AM
Exit mobile version