नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के थाना रबूपुरा क्षेत्र के फलैदा गांव में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी के साथ बृहस्पतिवार की देर रात दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। DCP (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि थाना रबूपुरा क्षेत्र के फलैदा गांव मैं रहने वाली किशोरी बीती रात को अपने खेत से घर जा रही थी। तभी गांव के ही रहने वाले राकेश तथा अर्जुन नामक दो लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए।

दोनों ने किशोरी को जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया, तथा उसे खेत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। देर रात को उसके परिजन थाना रबूपुरा पहुंचे, तथा घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपी राकेश और अर्जुन को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। रबूपुरा के थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी बेरोजगार हैं जबकि पीड़िता के पिता किसान हैं।

First Published on: October 10, 2020 10:54 AM
Exit mobile version