लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने प्रदेश में होने वाले आगामी चुनाव के मद्देनजर पार्टी की जीत होने पर छात्राओं को स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक स्कूटी देने की घोषणी की है।
प्रियंका गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव के बाद पार्टी की सरकार बनने पर राज्य की छात्राओं को स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी।
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, “कल मैं कुछ छात्राओं से मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ने व सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है। मुझे खुशी है कि घोषणा समिति की सहमति से आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि पार्टी की सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी।”
कल मैं कुछ छात्राओं से मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ने व सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है।
मुझे खुशी है कि घोषणा समिति की सहमति से आज UP कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी। pic.twitter.com/hoW5DfhS3f
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 21, 2021
उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा छात्राओं को स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक स्कूटी दिए जाने की इस घोषणा को पार्टी द्वारा चुनाव में महिलाओं को वाजिब भागीदारी दिए जाने के वादे की अगली कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।
