यूपी : केशव मौर्य को हराने वाली विधायक पल्लवी पटेल अस्पताल में भर्ती

पल्लवी पटेल बुधवार को अचानक सरकारी आवास में गिर गईं और उनके सिर में चोट आई, जिससे उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, उनका मेदांता अस्पताल में इलाज जारी है।

लखनऊ। अपना दल (कमेरावादी) की विधायक पल्लवी पटेल को कथित तौर पर ब्रेन स्ट्रोक के चलते मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तर प्रदेश के 2022 विधानसभा चुनावों में कौशांबी जिले के सिराथू से पल्लवी पटेल ने उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य को हराया था। पल्लवी पटेल ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और वह केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन हैं।

अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा है कि उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।मेदांता के प्रवक्ता डॉ. आलोक खन्ना ने कहा, “पल्लवी पटेल के सिटी स्कैन समेत सभी परीक्षण किए गए हैं। इलाज शुरू हो गया है, और डॉक्टरों को उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएगी।”

उपमुख्यमंत्री मौर्य ने ट्वीट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, “सपा विधायक पल्लवी पटेल की बीमारी की खबर मिली। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

बताया जा रहा है कि पल्लवी पटेल बुधवार को अचानक सरकारी आवास में गिर गईं और उनके सिर में चोट आई, जिससे उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, उनका मेदांता अस्पताल में इलाज जारी है।

First Published on: July 7, 2022 10:00 AM
Exit mobile version