उत्तर प्रदेश चार करोड़ लोगों का पूर्ण कोविड टीकाकरण करने वाला पहला राज्य बना

उत्तर प्रदेश चार करोड़ से अधिक नागरिकों को कोविड टीके की दोनों खुराकें देकर पूर्ण सुरक्षा कवच प्रदान करने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश चार करोड़ लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लगाने वाला पहला राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश चार करोड़ से अधिक नागरिकों को कोविड टीके की दोनों खुराकें देकर पूर्ण सुरक्षा कवच प्रदान करने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है।’’

मुख्यमंत्री ने इसी ट्वीट में कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन, सभी स्वास्थ्य कर्मियों के कठोर परिश्रम और ‘टीका जीत का’ लगवाने वाले सभी नागरिकों को समर्पित है।

First Published on: November 17, 2021 10:59 PM
Exit mobile version