उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ कोरोना संक्रमण से मुक्त

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ करीब एक पखवाड़े के बाद कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गये हैं। योगी ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ करीब एक पखवाड़े के बाद कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गये हैं। योगी ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि ‘आप सभी की शुभेच्छा और चिकित्सकों की देखरेख से अब मैं कोरोना निगेटिव हो गया हूं। आप सभी के द्वारा मुझे दिए गए सहयोग व शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।’

उल्लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से पहले उनके कार्यालय के कई अधिकारी कोरोना संक्रमित पाये गये थे। अधिकारियों के संक्रमित पाये जाने के बाद योगी ने अपनी जांच कराई जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

First Published on: April 30, 2021 10:52 AM
Exit mobile version