यूपी में आज आगरा-वाराणसी में बारिश तो लखनऊ समेत 38 जिलों में लू का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में धूप और उमस भरी गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश हुई लेकिन, उससे कोई खास राहत नहीं मिली। आज भी प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं भीषण लू का असर देखने को मिल सकता हैं। इस बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर गुड न्यूज़ दी हैं। आईएमडी के मुताबिक यूपी में जल्द ही मानसून की एंट्री होने वाली हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक़ यूपी में दक्षिण-पश्चिम की ओर से मानसून आगे बढ़ने लगा है। ऐसे में अगले दो-तीन दिनों में मानसून का असर यूपी में भी देखने को मिलेगा। जिसके बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

यूपी में पश्चिमी और पूर्वी दोनों ही संभागों में आज 26 जून को मिलाजुला मौसम रहने का अनुमान हैं। इस दौरान आगरा से वाराणसी तक 29 जिलों में प्री मानसून की हल्की से मध्यम तक बारिश हो सकती हैं तो वहीं राजधानी लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज में भीषण गर्मी होने और उष्ण लहर चलने की चेतावनी दी गई हैं। हालांकि इस दौरान कुछ जगहों पर तेज आंधी के साथ मौसम में बदलाव हो सकता हैं और बारिश हो सकती हैं।

राजधानी लखनऊ में बीते तीन दिन से लगातार मौसम शुष्क बना हुआ हैं और उमस भरी गर्मी पड़ रही है। आज भी यहां दिनभर लोगों को तीखी धूप का सामना करना पड़ेगा और भीषण लू परेशान कर सकती हैं। फ़िलहाल यहां बारिश के आसार नहीं है।

इन जिलों में भीषण लू का यलो अलर्ट

इसके अलावा सीतापुर, अयोध्या, अमेठी, बाराबंकी, हरदोई, उन्नाव, कानपुर, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सुल्तानपुर, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, संत रविदास नगर, मीरजापुर, चंदौली, सोनभद्र, गाज़ीपुर, मऊ, बलिया, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, संत कबीर नगर, गोरखपुर, अयोध्या, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकर नगर, आजमगढ़ और जौनपुर में आज लू की चेतावनी हैं।

आगरा समेत 29 जिलों में होगी बारिश

नोएडा-गाजियाबाद में भी आज मौसम साफ़ हैं हालांकि दोपहर के बाद बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग ने आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरेया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, संत रविदास नगर, मीरजापुर, चंदौली, सोनभद्र, गाज़ीपुर, मऊ, बलिया, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, संत कबीर नगर और गोरखपुर व आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के मुताबिक़ 29-30 जून से प्रदेश में मानसून का असर देखने को मिलेगा। जिसके बाद पूर्वांचल के कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी वहीं पश्चिमी यूपी में भी बादल छाएंगे और बारिश होगी। बारिश की वजह से अगले चार दिनों में प्रदेश के तापमान में भी 5-8 डिग्री तक की गिरावट आएगी।

First Published on: June 26, 2026 8:58 AM
Exit mobile version