ह्यूस्टन। भारतीय गैर लाभकारी संगठन अक्षय पात्र ने भारत में स्कूली बच्चों को मध्याह्न भोजन कराने के लिए अमेरिका में डिजिटल तरीके से आयोजित एक कार्यक्रम के जरिए 950,000 डॉलर की निधि जुटाई है। संगठन की टेक्सास शाखा द्वारा आयेजित कार्यक्रम ‘‘वर्चुअल गाला – टेक्नोलॉजी फॉर चेंज’’ में दुनियाभर के 1,000 से अधिक कारोबारी, गैर लाभकारी, सरकारी अधिकारी और परोपकारी नेता शामिल हुए। यह कार्यक्रम भारत में बच्चों को भोजन और शिक्षा मुहैया कराने के मकसद से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कर्नाटक की संगीतकार जयश्री रामनाथ ने भी प्रस्तुति दी। अक्षय पात्र दुनिया का सबसे बड़ा मध्याह्न भोजन कार्यक्रम है जो भारत के 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में 19,039 स्कूलों के 18 लाख से अधिक बच्चों को हर दिन भोजन मुहैया करा रहा है।
Related
-
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान बॉर्डर पर कर दी एयरस्ट्राइक? आतंकी ठिकानों को तबाह करने का दावा
-
ट्रंप ने 100 से ज्यादा देशों पर थोपा टैरिफ, US प्रेसिडेंट की इस रणनीति से कितने खुश हैं अमरीकी?
-
Epstein File: जन्मदिन पर गिरफ्तार हुए पूर्व प्रिंस एंड्रयू , कड़ी पूछताछ के बाद रिहा
-
ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक में पर्यवेक्षक बन पहुंचा भारत
-
अमेरिका ने ईरान के खिलाफ उतार दिए पूरे 50 लड़ाकू विमान
-
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश चुनाव में 40 फीसदी सीटों पर गड़बड़ी ?
-
पाकिस्तान अपनी डूबती अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए बलूचिस्तान का कर रहा सौदा
-
अमेरिका और ईरान के बीच आज ओमान में परमाणु कार्यक्रम पर बात, खाड़ी देशों की सांसें क्यों अटकीं?
