अमेरिका : फीनिक्स के एक घर में गोलीबारी से चार लोगों की मौत

अमेरिका के फीनिक्स में मंगलवार रात एक घर में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई।

फीनिक्स। अमेरिका के फीनिक्स में मंगलवार रात एक घर में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि एक पुरुष और एक महिला घर में मृत मिले जबकि गंभीर रूप से घायल मिले दो पुरुषों की अस्पताल में मौत हो गई।

वहीं गोलीबारी में घायल हुए 19 साल के एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत स्थिर है और उसके जिंदा बचने की उम्मीद है।

पुलिस विभाग के प्रवक्ता एन जस्टस ने कहा कि गोलीबारी की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। इस घटना में शामिल पांचों लोग एक दूसरे को जानते थे।

First Published on: March 17, 2021 10:08 PM
Exit mobile version