बलोच आर्मी ने पाकिस्तान के जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को किया हाईजैक, सैकड़ों यात्रियों को बनाया बंधक


बलूच लिबरेशन आर्मी के मुताबिक, सभी यात्रियों को बंधक बना लिया गया। BLA ने धमकी दी है कि अगर पाकिस्तानी सेना किसी भी सैन्य अभियान का प्रयास करती है, तो परिणाम गंभीर होंगे और सभी बंधकों को मार दिया जाएगा।


नागरिक न्यूज नागरिक न्यूज
विदेश Updated On :

बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया है। इतना ही नहीं बलोच आर्मी ने ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को बंधक बना लिया है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने सोशल मीडिया पर ट्रेन को हाईजैक करने की जानकारी दी।

यह घटना उस समय घटी जब जाफर एक्सप्रेस पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी। बलूच लिबरेशन आर्मी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा, मश्कफ, धादर, बोलन में ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। जहां उसके लड़ाकों ने रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया। इसके चलते जाफर एक्सप्रेस को रुकना पड़ा और ट्रेन को नियंत्रण में ले लिया गया।

बलूच लिबरेशन आर्मी के मुताबिक, सभी यात्रियों को बंधक बना लिया गया। BLA ने धमकी दी है कि अगर पाकिस्तानी सेना किसी भी सैन्य अभियान का प्रयास करती है, तो परिणाम गंभीर होंगे और सभी बंधकों को मार दिया जाएगा। इन हत्याओं की जिम्मेदारी पूरी तरह से सेना की होगी।

बलूच लिबरेशन आर्मी ने कहा, यह ऑपरेशन मजीद ब्रिगेड, एसटीओएस और फतेह स्क्वाड द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जा रहा है। किसी भी सैन्य घुसपैठ का समान रूप से जोरदार जवाब दिया जाएगा। अब तक छह सैन्यकर्मी मारे गए हैं, और सैकड़ों यात्री हिरासत में हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी इस ऑपरेशन की पूरी जिम्मेदारी लेती है।



Related