लंदन। ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने कहा है कि नस्लवाद के विषय पर विपक्षी लेबर पार्टी के सांसद उन्हें खामोश नहीं कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि भारतीय मूल की कैबिनेट मंत्री ने इस सप्ताह की शुरूआत में हाउस ऑफ कॉमंस में अपने भावुकतापूर्ण बयान के दौरान ब्रिटेन में जातीय अल्पसंख्यक के रूप में खुद के बड़े होते समय नस्ली दुर्व्यवहार के निजी अनुभव का जिक्र किया था।
सांसदों ने लिखा, ‘‘हम आपको काले एशियाई और जातीय अल्पसंख्यक लेबर सांसद होने के नाते आपके उस बयान पर निराशा जताने के लिये लिख रहे हैं, जिसे आपने अपने वंशानुक्रम और पूरे ब्रिटेन में काले लोगों और समुदायों द्वारा सामना किये गये वास्तविक नस्लवाद के विचार के खिलाफ संदेह का बीज बोने के लिये इस्तेमाल किया है।’’
पटेल ने पत्र को ट्विटर पर सार्वजनिक करते हुए जवाब दिया, ‘‘मुझे लेबर पार्टी के सांसद चुप नहीं करा सकते। ये लोग अपने इन विचारों की पुष्टि नहीं करने वालों के योगदान को लगातार खारिज कर रहे हैं कि जातीय अल्पसंख्यकों से कैसा बर्ताव किया जाना चाहिए।
Related
-
डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर वाले ऐलान पर मुज्तबा खामेनेई ने कहा- ये युद्ध का अंत नहीं…
-
डोनाल्ड ट्रंप ने किया युद्ध रोकने का ऐलान, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा
-
अमेरिका और इजरायल जंग की टाइमलाइन और 40वें दिन सीजफायर
-
ईरान ने पाकिस्तान के सीजफायर प्रस्ताव को ठुकराया
-
अमेरिका में उथल-पुथल! ईरान में सत्ता बदलने करने के चक्कर में बुरे फंसे ट्रंप
-
पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की गीदड़ भभकी – ‘तो हम कोलकाता पर करेंगे अटैक’
-
अमेरिका का F-15E जेट क्रैश, पायलट गायब, सर्च ऑपरेशन तेज
-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 20 मिनट के भाषण में 10 बड़े झूठ का पर्दाफाश
