पहली बार अश्वेत बच्चे ने स्पेलिंग प्रतियोगिता जीतकर रचा इतिहास, कभी इनके भाग लेने पर थी पाबंदी

14 बरस की जैला अवंत -गार्डे ने पिछले हफ्ते 2021 स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी जीतकर एक नयी मिसाल कायम की। प्रतियोगिता के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि एक अश्वेत अमेरिकी लड़की ने इसमें जीत हासिल की। स्पैलिंग से जुड़ी प्रतियोगिताओं की विद्वान शालिनी शंकर इस ऐतिहासिक क्षण के महत्व को बताती हैं।

शिकागो। 14 बरस की जैला अवंत -गार्डे ने पिछले हफ्ते 2021 स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी जीतकर एक नयी मिसाल कायम की। प्रतियोगिता के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि एक अश्वेत अमेरिकी लड़की ने इसमें जीत हासिल की। स्पैलिंग से जुड़ी प्रतियोगिताओं की विद्वान शालिनी शंकर इस ऐतिहासिक क्षण के महत्व को बताती हैं।

यह खबर क्यों है कि एक अफ्रीकी अमेरिकी ने यह चैंपियनशिप जीती? यह महत्वपूर्ण है क्योंकि इस बात को ज्यादा वक्त नहीं हुआ, जब अश्वेत बच्चों को इस प्रतियोगिता में सिर्फ भाग लेने के लिए ही बहुत सी बाधाओं का सामना करना पड़ता था।

दरअसल, 1964 के नागरिक अधिकार अधिनियम के पारित होने के बाद तक अश्वेत बच्चों को राष्ट्रीय मंच पर भाग लेने से रोका जाता था। 1950 के दशक के उत्तरार्ध में स्कूलों को नस्लीय रूप से एकीकृत करने का आदेश दिए जाने के बाद भी, स्पेलिंग बी जैसी प्रतियोगिताओं में सिर्फ श्वेत ही भाग ले पाते थे। इसके लिए कुछ क्षेत्रीय आयोजक भी जिम्मेदार रहे, जिन्होंने इसमें नियमित रूप से रुचि रखने वाले अश्वेत बच्चों को प्रतियोगिता में आगे बढ़ने से रोकने के तरीके खोजे।

अवंत-गार्डे की जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि किसी भी खेल की तरह, लोग हर नया रिकॉर्ड बनने पर उसका जश्न मनाना पसंद करते हैं। यह विशेष रूप से स्वागत योग्य है क्योंकि 1998 में जमैका के जोडी-ऐनी मैक्सवेल की जीत को अपवाद के रूप में देखें तो स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी को कभी भी कोई अश्वेत विजेता नहीं मिला है।

इसके लिए दशकों के उस नुकसान को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है जिसके चलते अश्वेत स्कूलों के पास इतने संसाधन ही नहीं होते थे कि वह स्पेलिंग बी जैसी गतिविधियों के लिए छात्रों को समर्थन और प्रशिक्षण दे सकें। यह आश्चर्यजनक लग सकता है, लेकिन स्पैलिंग बी जैसे विशेष मस्तिष्कीय खेलों और बच्चों की कई अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए वर्तनी प्रशिक्षकों जैसी बहुत अधिक विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है।

स्पेलिंग बी चैंपियन बनने के लिए क्या करना होगा? स्पेलिंग बी चैंपियन बनने के लिए कई विशेषताएं होना जरूरी है। सबसे पहले और सबसे जरूरी है कि आपको अंग्रेजी भाषा से प्यार हो, विशेष रूप से भाषाशास्त्र – यह

First Published on: July 12, 2021 2:33 PM
Exit mobile version