दक्षिण कोरिया की ओर बढ़ा ‘हाइशेन’ तूफ़ान

भाषा भाषा
विदेश Updated On :
फाइल फोटो


टोक्यो। जापान में तबाही के बाद हाईशेन तूफ़ान अब साउथ कोरिया की तरफ रूख कर दिया है। जापान में लगभग एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार शक्तिशाली चक्रवाती तूफान आया जिसमें कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। लगभग पांच लाख घरों की बिजली गुल हो गई तथा दक्षिण जापान द्वीपों में 20 लोग इसकी चपेट में आने से घायल हो गए थे। यहां तबाही मचाने के बाद तूफान सोमवार को दक्षिण कोरिया की ओर बढ़ गया है।

तूफान गुजर जाने के बाद दक्षिण जापान में यातायात अब भी ठप पड़ा है। बुलेट ट्रेनें निलंबित हैं, सोमवार को भी दक्षिण पश्चिम जापान में आने-जाने वाली घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने चेतावनी दी कि तूफान के उत्तर दिशा में बढ़ने के बावजूद तेज हवाएं चल सकती हैं और तेज बारिश आ सकती है। सोमवार सुबह चक्रवाती तूफान ‘हाइशेन’ 144 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार के साथ दक्षिण कोरिया के दक्षिणपूर्वी तट के नजदीक पहुंच गया।



Related