राजधानी टोक्यो से आपातकाल हटाने को तैयार जापान


अर्थव्यवस्था मंत्री यासुतोषी निशिमुरा ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार द्वारा गठित पैनल के विशेषज्ञों ने डेढ़ महीने से अधिक समय तक चले आपातकाल की स्थिति को समाप्त करने की योजना को मंजूरी दे दी है।आबे को संसदीय समितियों से समर्थन मिलने के बाद सोमवार को आधिकारिक तौर पर आपातकाल की स्थिति की समाप्ति की घोषणा करनी है।



तोक्यो। एक विशेष सरकारी पैनल के विशेषज्ञों ने तोक्यो और चार अन्य प्रान्तों में कोरोना वायरस आपातकाल हटाने की योजना को मंजूरी दे दी है। इसके बाद प्रधानमंत्री शिंजो आबे के लिए व्यवसायों को धीरे-धीरे फिर से शुरू करने की अनुमति देकर आपातकाल हटाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
अर्थव्यवस्था मंत्री यासुतोषी निशिमुरा ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार द्वारा गठित पैनल के विशेषज्ञों ने डेढ़ महीने से अधिक समय तक चले आपातकाल की स्थिति को समाप्त करने की योजना को मंजूरी दे दी है। आबे को संसदीय समितियों से समर्थन मिलने के बाद सोमवार को आधिकारिक तौर पर आपातकाल की स्थिति की समाप्ति की घोषणा करनी है।

निशिमुरा ने कहा कि आपातकाल हटाने का मतलब महामारी का अंत नहीं है। उन्होंने कहा कि निवारक उपायों और अर्थव्यवस्था को संतुलित करते हुए संक्रमण के अगली संभावित पुनरावृत्तियों को कम करना लक्ष्य है। आबे ने सात अप्रैल को तोक्यो सहित जापान के कुछ हिस्सों में आपातकाल की घोषणा की थी।
उल्लेखनीय है कि जापान दुनिया के उन देशों में है जहां पर सबसे पहले कोरोना माहामारी के लक्षण मिले थे। इसके बाद जापान ने इस पर एहतियात बरतते हुए राजधानी तोक्यो सहित कई शहरों में कर्फ्यू लगा दिया था। जापान की इस त्वरीत कार्रवाई के कारण चीन का पड़ोसी और व्यापारिक रिश्तों में सबसे करीबी होने के बाद भी वहां पर कोरोने के अधिक मामले दर्ज नहीं हुए और कोरोना पर काबू पाने में जापान कामयाब रहा। वर्तमान में जापान में कोरोना के कुल 30,240 मामले हैं जिसमें 13612 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 16628 लोगों का इलाज चल रहा है और इस बीमारी से अब तक 851 लोगों की मौत हो चुकी है।



Related