इस्लामाबाद। अमेरिका ने कहा कि वह कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने के पाकिस्तान के प्रयासों में मदद के लिए उसे 60 लाख डॉलर देगा।
पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत पॉल जोन्स ने एक वीडियो संदेश में कहा कि यह धनराशि पाकिस्तान को उन ‘‘ स्वास्थ्यकर्मियों को और प्रशिक्षण देने में काम आएगी जो अस्पतालों में कोरोना वायरस संक्रमण के गंभीर हालत वाले मरीजों की देखभाल करते हैं, इससे चिकित्सा केन्द्रों में कोरोना वायरस फैलने से रुकेगा। इसके अलावा इससे संक्रमित इलाकों में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों की जांच के लिए मोबाइल प्रयोगशाला भी बनाई जाएगी। ’’
जोन्स ने पाकिस्तान को ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि रमज़ान का महीना पूरा होने पर मैं सभी पाकिस्तानियों को बधाई देना चाहता हूं। राजदूत ने हाल ही में पाकिस्तान से प्राप्त चिकित्सा आपूर्ति के लिए इस्लामाबाद का आभार व्यक्त किया। यह आपूर्ति दोनों देशों के बीच मित्रता और साझेदारी के प्रतीक के रूप में की गई थी।
Related
-
जी-7 में गर्मजोशी से मिले पीएम मोदी और ट्रंप, 16 महीने में पहली मुलाकात
-
तुमसे न हो पाएगा, नहीं संभल रहा हिजबुल्लाह तो सीरिया को लड़ने दो… नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप
-
15 हफ्ते के युद्ध के बाद भी अधूरे रहे ट्रंप के बड़े लक्ष्य?
-
ट्रंप के दावे पर ईरान ने दिया चौंकाने वाला जवाब – ‘फ्री नहीं होगा होर्मुज फीस’
-
ईरान-अमेरिका के बीच किसने कराई पीस डील?
-
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में फिर किया हमला, 13 लोगों की हुई मौत
-
अमेरिका ने ईरान के आठ शहरों पर किया एयरस्ट्राइक
-
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला, एक भारतीय की मौत
