वाशिंगटन। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन के अवसर पर उत्तर अमेरिका के हिंदू मंदिरों में ऑनलाइन राष्ट्रीय प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक समूहों ने यह जानकारी दी। हिंदू मंदिर एग्जिक्यूटिव्ज कॉन्फ्रेंस (एचएमईसी) और हिंदू मंदिर प्रीस्ट्स कॉन्फ्रेंस (एचएमपीसी) ने शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी कर अयोध्या में होने वाले ‘‘श्री राम मंदिर भूमि पूजन’’ के अवसर पर पूरे अमेरिका में एक साथ राष्ट्रीय प्रार्थना करने का आह्वान किया।
अमेरिका में विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि पांच अगस्त को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में मंदिर की आधारशिला रखेंगे तब उस अवसर पर प्रार्थनाओं का आयोजन किया जाएगा। उत्तर अमेरिका में सामूहिक मंत्रोच्चारण होगा, जिसके बाद अनूप जलोटा और संजीवनी भेलांडे का भजन सुना जाएगा।
Related
-
ईरान पर अमेरिकी हमलों के बीच ट्रंप का दावा- ‘होर्मुज पर हमारा कब्जा’
-
US प्रतिबंधों के सामने नहीं झुकेगा ईरान, बोला- ‘मजबूत इरादे के साथ…’
-
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
-
इजरायल के PM नेतन्याहू ने की भारत और पीएम मोदी की जमकर तारीफ
-
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
-
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
-
यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर एक मालवाहक जहाज में सवार 13 भारतीय नाविकों की जान खतरे में
-
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
