200 से अधिक अवैध प्रवासियों को लीबिया से स्वदेश भेजा गया

आप्रवासन विभाग के प्रमुख मोहम्मद अल-खोजा ने कहा, "आज, हम पश्चिमी, पूर्वी और दक्षिणी लीबिया के अधिकारियों को यहां त्रिपोली में अवैध अप्रवास के मुद्दे को हल करने के लिए इकट्ठा होते हुए देखकर बहुत खुश है। यह एक जटिल मुद्दा है।"

त्रिपोली। लीबिया के आप्रवासन विभाग ने 200 से अधिक अवैध प्रवासियों को उनके मूल देशों में भेज दिया है। निर्वासन कार्यालय के प्रमुख नासिर अल-खतरोशी के अनुसार, मिस्र, नीजर और सूडान के प्रवासियों को गुरुवार को निर्वासित किया गया।

लीबिया के अधिकारी ने शिन्हुआ को बताया कि निर्वासन पहली बार पूर्वी और दक्षिणी लीबिया के अवैध आव्रजन विरोधी विभागों के सहयोग से किया गया।

आप्रवासन विभाग के प्रमुख मोहम्मद अल-खोजा ने कहा, “आज, हम पश्चिमी, पूर्वी और दक्षिणी लीबिया के अधिकारियों को यहां त्रिपोली में अवैध अप्रवास के मुद्दे को हल करने के लिए इकट्ठा होते हुए देखकर बहुत खुश है। यह एक जटिल मुद्दा है।”

लीबिया अवैध अप्रवासियों के लिए प्रस्थान का एक पसंदीदा जगह बन गया है। यहीं से यूरोपीय तटों तक पहुंचने के लिए लोग भूमध्य सागर को पार करने का प्रयास करते हैं।

इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) के अनुसार, इस साल अब तक महिलाओं और बच्चों सहित कुल 20,842 अवैध प्रवासियों को समुद्र से बचाया गया है और वे लीबिया लौटे हैं।

आईओएम ने कहा कि इस बीच, केंद्रीय भूमध्यसागरीय मार्ग पर लीबिया के तट पर 500 अवैध प्रवासियों की मौत हो गई और 863 अन्य लापता हो गए।

First Published on: November 25, 2022 12:39 PM
Exit mobile version